Samastipur

ठंड और घने कुहासे के कारण समस्तीपुर में विजिबिलिटी घटी, दिन में भी हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाने की मजबूरी

समस्तीपुर : जिले में बढ़ती ठंड के साथ घना कुहासा आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो जाने से सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और चालकों को दिन में भी हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कुहासे का असर खास तौर पर सुबह के वक्त अधिक देखने को मिल रहा है। दृश्यता कम होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए वाहन चालक सतर्कता बरत रहे हैं।

गुरुवार की दोपहर सिर्फ एक घंटे के लिये धूप निकली लेकिन उसमें भी ताप नहीं था। शाम होते-होते सर्द हवाओं का दौर फिर से शुरू हो गया। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड और कुहासे को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में पछिया हवा के प्रभाव से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। सुबह से घना कुहासा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 25 दिसंबर तक औसतन 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को कुहासे के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखने और आवश्यक लाइट का उपयोग करने की अपील की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago