Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज के रसायन शास्त्र विभाग में कैंपस प्लेसमेंट, 10 विद्यार्थियों को मिली सफलता

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के रसायन शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों का चयन किया।

प्लेसमेंट प्रक्रिया में 70 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिससे कॉलेज परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद योग्यता, तकनीकी ज्ञान और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर समस्तीपुर कॉलेज के कुल 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

चयनित विद्यार्थियों की सफलता से कॉलेज में हर्ष का वातावरण देखा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ कॉलेज की बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार के अवसरों के प्रति भी जागरूक करते हैं। साथ ही चयन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को निराश न होने और आगामी अवसरों के लिए और बेहतर तैयारी के साथ प्रयास करने की प्रेरणा दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

18 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

19 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago