समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के रसायन शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों का चयन किया।
प्लेसमेंट प्रक्रिया में 70 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिससे कॉलेज परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद योग्यता, तकनीकी ज्ञान और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर समस्तीपुर कॉलेज के कुल 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों की सफलता से कॉलेज में हर्ष का वातावरण देखा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ कॉलेज की बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार के अवसरों के प्रति भी जागरूक करते हैं। साथ ही चयन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को निराश न होने और आगामी अवसरों के लिए और बेहतर तैयारी के साथ प्रयास करने की प्रेरणा दी।
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…