समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से विभाग ने बोर्ड परीक्षा आयोजन के लिए 11 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव सीबीएसई को भेजा है। बोर्ड द्वारा अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। इधर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह नकल-विहीन और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत बोर्ड ने नई सीसीटीवी पॉलिसी लागू की है, जो सभी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों पर अनिवार्य रूप से प्रभावी होगी।
नई पॉलिसी के अनुसार, जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, वहां के सभी परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल होना जरूरी होगा। जिन विद्यालयों में सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं होगी, उन्हें बोर्ड परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी। इधर, सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथि और टाइम टेबल की भी घोषणा कर दी है। दोनों ही परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इस शैक्षणिक सत्र की एक और खास बात यह है कि सीबीएसई दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। इनमें से पहली बोर्ड परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…