समस्तीपुर : नए साल के आगमन से पहले जिले में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। बुधवार को नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार व मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस देर रात तक एंटी क्राइम और ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना रहा।
मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों से पूछताछ की गई। वहीं, शराबबंदी कानून के तहत भी विशेष निगरानी रखी गई और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि नए साल के मौके पर असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
देर रात तक सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस सख्ती से हुड़दंगियो में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने आम नागरिकों से भी नए साल के जश्न के दौरान नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…