Samastipur

विवाह समारोहों में ध्वनि प्रदूषण रोकने को प्रशासन सख्त, समस्तीपुर सदर SDO ने दिए स्पष्ट निर्देश

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल क्षेत्र में विवाह समारोहों और सामाजिक आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल सभाकक्ष में विधि-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य मुद्दा विवाह व अन्य आयोजनों में बिना अनुमति देर रात तक डीजे बजाना, अत्यधिक ध्वनि स्तर का उपयोग तथा अश्लील गीतों का प्रयोग था। अधिकारियों ने समीक्षा में पाया कि कई स्थानों पर निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को गंभीर समस्या हो रही है।

इस पर एसडीओ दिलीप कुमार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए निर्धारित ध्वनि स्तर का पालन हर हाल में अनिवार्य होगा। बिना अनुमति किसी भी प्रकार का डीजे या बाजा देर रात तक नहीं बजाया जाएगा। अश्लील व अभद्र गीतों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों एवं डी.जे. संचालकों पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने डीजे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा तय नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा जब्तगी से लेकर कानूनी कार्रवाई तक की जाएगी। बैठक शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बैठक को समाप्त किया गया।

बैठक में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार, सभी बीडीओ, सभी सीओ, क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं डीजे संचालक दल के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

1 घंटा ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago