Samastipur

पार्टी विशेष के पक्ष में चुनाव-प्रचार करने के आरोप में शिक्षक को समस्तीपुर जिला प्रशासन ने किया सस्पेंड

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन के नियोजित माध्यमिक शिक्षक अरविन्द कुमार दास को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। डीडीसी शैलजा पांडेय ने कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया है। आरोप है कि शिक्षक अरविंद कुमार दास विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय रूप से चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे थे।

इस संबंध में मामला डीएम के संज्ञान में आया, जिसके बाद डीएम ने तत्काल डीडीसी को जांच करने का निर्देश दिया। जांच में प्रारंभिक आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित करते हुए निलंबन अवधि के लिए उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, मोहनपुर निर्धारित किया गया है। नियम के तहत उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

41 मिनट ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

8 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

18 घंटे ago