Samastipur

उजियारपुर में युवक को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने के मामले में पिता के बयान पर FIR दर्ज, दोस्त के फोन करने पर घर से निकला था बाहर

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गाछी में रविवार की दोपहर युवक को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जख्मी आयुष के पिता विजय कुमार सिंह के आवेदन पर उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा है कि युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद वह घर से निकला था। हालांकि युवक के बेहोश रहने के कारण घटना का कारण नहीं जाना जा सका है। फिलहाल उसका इलाज पटना के एक बड़े निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली कैसे लगी और किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया गया है कि रविवार को दिन के करीब दो बजे आयुश अपने घर पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर उसके किसी दोस्त का फोन आया और वह निकल पड़ा। इसके कुछ ही देर बाद उसका एक साथी तेजी से आया और यह बताया कि आयुश का एक्सिडेंट हो गया है और उसे समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है।

इतना कहकर युवक चला गया। इसके बाद जब स्वजन अस्पताल पहुंचे तब पता चला कि आयुश को गोली लगी है। घटना भगवानपुर देसुआ काली स्थान से पतैली हाट जानेवाली सड़क के किनारे गाछी में हुई है। घटना के बाद उसके दोस्तों ने आयुश को जख्मी हालत में शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया था। मुफस्सिल पुलिस जख्मी का बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची थी। उस समय वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर उजियारपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago