Samastipur

उजियारपुर से लालटेन जलाने के आलोक मेहता सफल, लगाई जीत की हैट्रिक

समस्तीपुर : उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर एक बार फिर अपनी लोकप्रियता प्रमाणित की है। वहीं उजियारपुर में राजद का मजबूत किला भेदने में एनडीए को एक बार फिर असफलता हाथ लगी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले श्री मेहता ने एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार प्रशांत कुमार पंकज को 16,283 मतों से पराजित किया।

आलोक मेहता को 1,02,707 मत तथा प्रतिद्वंदी उम्मीदवार प्रशांत कुमार पंकज को 86,424 मत मिले। उजियारपुर के पूर्व विधायक एवं जनसुराज के उम्मीदवार दुर्गा प्रसाद सिंह को 9,502 तथा भाजपा के बागी उम्मीदवार उपेन्द्र कुमार कुशवाहा को 6,452 मत प्राप्त हुये। उजियारपुर के चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्थानीय जनभावना एवं जनता से उम्मीदवार का व्यकिगत जुड़ाव किसी भी बड़े गठबंधन या लहर से अधिक प्रभावशाली होता है।

हालांकि उजियारपुर के चुनाव परिणाम को लेकर राजनीति के जानकार एवं इसमें रुचि रखनेवाले लोग अपने-अपने तरीके से चर्चा करते रहे। एनडीए का राजद के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास सफल नहीं होने पर समर्थकों में मायूसी है। हालांकि सूबे में एनडीए की शानदार जीत हासिल करने पर सभी गदगद हैं। वहीं राजद एवं महागठबंधन समर्थकों में हर्ष का माहौल है। बस प्रशासनिक आदेश के चलते यह माहौल शुक्रवार को सड़क पर देखने को नहीं मिला। मालूम हो कि परिसीमन के बाद उजियारपुर विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद 2010 के चुनाव में भी इस सीट से राजद के दुर्गा प्रसाद सिंह विजयी हुये थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

6 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने में रचा नया रिकॉर्ड, कबाड़ बेचकर 24.12 करोड़ रुपये कमाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में राजस्व सृजन के क्षेत्र में…

7 घंटे ago

पटना में गहरे पानी में डूब रहे थे दो युवक, महिला सिपाही ने बचाने के लिए वर्दी में ही गंगा में लगा दी छलांग

दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह गंगा…

17 घंटे ago

कल 2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, समस्तीपुर के 79 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जूता भी किया गया प्रतिबंधित

समस्तीपुर : कल दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह…

20 घंटे ago