Samastipur

डिजिटल व प्राकृतिक खेती कोर्स शुरू करने वाला पहला युनिवर्सिटी बना केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा

समस्तीपुर/पूसा : कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह ने कहा कि कृषि शोध एवं शिक्षा जननी पूसा कृषि विश्वविद्यालय में नामांकन कराना छात्रों के लिए गर्व का विषय है। डिजिटल एग्रीकल्चर एवं प्राकृतिक खेती में कोर्स शुरू करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है। जरूरत है विश्वविद्यालय से उत्कृष्ट ज्ञान का संचय कर देश हित में उपयोग करने की। जिससे परिवार व देश गर्वान्वित महसूस कर सके।

वे सोमवार को डॉ. राजेनद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में नवनामांकित छात्रों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने छात्रों से कृषि की आधुनिकतम तकनीक व दुनिया भर में चल रहे अनुसंधान, नोबल पुरस्कारों से सम्मानित वैज्ञानिकों के जीवन और उनके कार्यों की चर्चा करते हुए प्रेरणा लेने की अपील की।

उन्होंने छात्रों से संकंल्पित भाव से शिक्षा ग्रहण कर देश को विकसित बनाने में कार्य करने पर बल दिया। कुलपति डॉ.पीएस पांडेय ने कहा कि विवि में छात्रों और किसानों को केंद्र में रखकर सभी निर्णय लिये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के छात्र देश- दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। अध्ययनरत छात्रों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट कराने की दिशा में विवि लगातार प्रयास कर रहा है।

स्वागत करते हुए स्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ.रामदत्त ने छात्रों में जोश भरते हुए कहा कि दुनिया का हर काम तब तक मुश्किल है, जब तक उसे शुरू नहीं किया जाता। जब आप ठान लेते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। आयोजन प्रभारी डॉ. रितंभरा ने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम 21 दिनों तक चलेगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होकर छात्रों के साथ संवाद करेंगे। मौके पर डीन डॉ मयंक राय, डॉ.अमरेश चंद्रा, डॉ.पीपी श्रीवास्तव, डॉ.उषा सिंह, उपकुलसचिव डॉ.सतीश कुमार सिंह निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ.रत्नेश कुमार झा आदि मौजूद थे। संचालन डॉ.कुमारी अंजनी ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

14 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

14 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

15 घंटे ago