Samastipur

बिहार सरकार ने समस्तीपुर नगर निगम से मांगी परिसंपत्तियों की रिपोर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश से नगर निगम के सभी परिसंपत्तियों की रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार ने मांगी है। विभाग ने सभी परिसंपत्तियों की रिपोर्ट फार्मेट में मांगी है। नगर निगम शहर में अपने सभी परिसंपत्तियों की रिपोर्ट तैयार करने में लगा है। बता दें, कि नगर निगम के पास जो उपलब्ध परिसंपत्तियां हैं, उनमें प्रथम चरण कम्पलेक्स (प्रथम तल पर विभाग का कार्यालय), द्वितीय चरण कम्पलेक्स ताजपुर रोड एवं थानेश्वर महादेव मदिर से पश्चिम प्रशासनिक भवन कम्पलेक्स,

थानेश्वर महादेव मंदिर से उत्तर, सफाई विभाग कम्पलेक्स, थानेश्वर महादेव मंदिर से उत्तर होमियोपैथ औषधालय कम्पलेक्स, थानेश्वर महादेव मंदिर से उत्तर कर्पूरी मार्केट, स्टेशन रोड, समस्तीपुर, किलखान भवन, गुदरी मार्केट, बारह पत्थर ,मोहनपुर सरोजनी गली, नगर भवन, कर्पूरी बस पड़ाव, ट्रेन्चिंग ग्राउंड की परती जमीन के अलावा पूर्व नगर परिषद् क्षेत्र से बाहर खाता सं -296, 306, 272/1, 314, 286, 298, 308, 314 जमीन, भगत सिंह पार्क, मगरदही घाट के समीप बाल उद्यान पार्क, पुलिस अधीक्षक आवास के निकट शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

1 घंटा ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

2 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

2 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

3 घंटे ago