समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने लड़की भगाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के नून के चौराहा निवासी दीपक प्रसाद के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लड़की के परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए दोनों का पता लगाया और छापेमारी कर युवक समेत लड़की को पकड़ लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित झा ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। वहीं लड़की की मेडिकल जाँच कराई जा रही है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…