समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने में बुधवार को सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं तथा क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करें। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, शराब एवं नशीली पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता बढ़ाने को कहा।
यह भी कहा कि आमजन में पुलिस की छवि बेहतर होनी चाहिए। इसके लिए पुलिसकर्मियों को जनता से समन्वय बनाकर काम करने की जरूरत है। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की कारोबार से जुड़े व्यक्ति को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के साथ ठंड की मौसम को देखते हुए दिवा संध्या और रात्रि गस्त में तेजी लाएं। मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह समेत अन्य एसआई, एएसआई व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…