समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत व तीन लोग घायल हो गये। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा महादेव चौक के पास की है जहां मंगलवार की शाम एक टोटो असंतुलित होकर पोल से टकरा गयी। जिसमे टोटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मृतक युवक की पहचान कोरबद्दा वार्ड संख्या-36 के अशर्फी दास के पुत्र सुरज कुमार दास के रूप में की गई है। वहीं जख्मी टोटो चालक की पहचान कोरबद्दा के ही पशुपति दास के पुत्र पप्पू दास के रूप में की गई है। जख्मी टोटो चालक का इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी घटना भी कोरबद्दा संत कबीर काॅलेज रोड की बतायी गयी है जहां टोटो और बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मगरदही के रामसोगारत राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इसके अलावे तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा हाॅस्पीटल के पास की है जहां देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरतपुर निवासी अजय सहनी और अरविंद सहनी के रूप में की गई है। दोनों जख्मी को डायल-112 की टीम ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक की मौत व तीन लोग घायल हुए है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। डायल-112 की टीम ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…