समस्तीपुर/मोरवा : मोरवा उत्तरी पंचायत के एक पुल के समीप से मंगलवार को हथियार बंद बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से चौबीस हजार लूट लिये। बताया जाता है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। घटना के बारे में बताया जाता है कि फाइनेंस कर्मी क्षेत्र से कलेक्शन कर समस्तीपुर की तरफ लौट रहा था। इसी क्रम में गंगापुर की ओर से आ रहे बदमाशों ने पैसे और लैपटॉप लूट लिये।
इसकी जानकारी डायल- 112 की मिली। मौके पर पहुंची टीम ने हालात का जायजा लेते हुए अगल-बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटनास्थल जमुआरी नदी के बीच पर बना पुलिया है। महज प्रखंड मुख्यालय से इसकी दूरी 500 मीटर है। बड़े पैमाने पर लोगों का आना-जाना यहां लगा रहता है फिर भी बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घटना को अंजाम दिया है।
आज लालू यादव एंड फैमिली के लिए काफी अहम दिन है। देश के चर्चित जमीन…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचने…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचेंगे।…
समस्तीपुर : शून्य से छह वर्षों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ शारीरिक,…
भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को एक नया इतिहास दर्ज हुआ। सोने की कीमतों ने…
समस्तीपुर : स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब रसोइया-सह-सहायक से केवल रसोई…