Samastipur

मोहिउद्दीननगर में साइबर ठगों ने ग्रामीण चिकित्सक के अकाउंट से KYC के नाम पर उड़ाए एक लाख से अधिक रूपये

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया गांव में साइबर ठग ने ग्रामीण चिकित्सक डॉ. राणा उदय कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के बैंक खाते से एक लाख से अधिक की रकम उड़ा लिया। यह फर्जीवाड़ा का मामला ऑनलाइन केवाईसी अपडेट के नाम पर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अपने बचत और क्रेडिट खातों का संचालन किया करते थे।

वे दोनों खातों से जुड़े योनो लाइट ऐप का उपयोग डिजिटल लेनदेन के लिए करते थे। कुछ दिन पहले जब ऐप काम करना बंद कर दिया, तो उन्होंने यह समझा कि ऐप को फिर से चालू करने के लिए केवाईसी कराना आवश्यक है। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि ऑनलाइन ही केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि उन्हें कई ओटीपी संदेश भी प्राप्त हुए लेकिन चूंकि किसी ने ओटीपी की मांग नहीं की तो उन्होंने यह मान लिया कि यह प्रक्रिया बैंक की ओर से ही की जा रही है। कुछ घंटे बाद उन्हें मोबाइल पर लेनदेन का मैसेज मिला। जिसमें क्रेडिट खाते से 99,123.72 रुपये और बचत खाते से 11,500 रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। तब तक कुल मिलाकर दोनों खाते से 1,11,623.72 रुपये गायब हो चुके थे। पीड़ित चिकित्सक ने इसकी जानकारी मोहिउद्दीननगर थाना को दी। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने आवेदन के आलोक में अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago