Samastipur

समस्तीपुर जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ायी गयी, हर अनुमंडल में एक-एक सिपाही को माॅनिटरिंग के लिये किया गया नियुक्त

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ रही अभद्र और भड़काऊ पोस्टों को देखते हुए समस्तीपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। माॅनिटरिंग टीम का नोडल पदाधिकारी साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक को बनाया गया है। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी तेज कर दी गई है।

डीएसपी ने बताया कि कुछ लोग चुनाव परिणामों के बाद गाली-गलौज वाले वीडियो, भड़काऊ टिप्पणियाँ और पार्टी विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश वायरल कर रहे हैं, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी को लेकर एक अलग सेल का भी गठन किया गया है।

हर अनुमंडल पुलिस कार्यालय में भी एक-एक सिपाही को सोशल मीडिया के माॅनिटरिंग के लिये नियुक्त किया गया है जो सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखेंगे और संदिग्ध या आपत्तिजनक पोस्ट को चिन्हित कर जिला स्थित सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल को रिपोर्ट करेंगे। इसके लिये सदर एसडीपीओ-1 कार्यालय, सदर एसडीपीओ-2 कार्यालय, रोसड़ा एसडीपीओ कार्यालय, दलसिंहसराय एसडीपीओ कार्यालय और पटोरी एसडीपीओ कार्यालय में अलग-अलग से एक-एक सोशल मीडिया माॅनिटरिंग के लिये नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया की टीम के द्वारा माॅनिटरिंग के दौरान करीब आधे दर्जन से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट को चिन्हित किया गया है। इसमें से कई के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। साइबर डीएसपी ने बताया कि मोहिउद्दीननगर में राजद के मंच से एक बच्चे द्वारा विवादास्पद गाना गाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं चिराग पासवान के एक फर्जी रिकार्डिंग को चिराग पासवान से जोड़कर वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं एक राजद कार्यकर्ता द्वारा विपक्षी दल पर जातिसूचक बात सोशल मीडिया पर आकर बोलने के भी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसके अलावे रोसड़ा से जीते हुए भाजपा विधायक विरेंद्र कुमार के उपर भी आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इन प्राथमिकी के अलावे करीब आधा दर्जन अन्य मामले को भी चिन्हित किया गया है। जिसको लेकर पेज के एडमिन के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। वहीं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

साइबर डीएसपी ने आम लोगों और सभी राजनीतिक दलों के समर्थकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का उकसाने वाला, भ्रामक या आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट न करें। चेतावनी दी गई है कि ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस की स्पेशल यूनिट विवादास्पद पोस्ट की सूची तैयार कर रही है, जिनके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

3 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

20 घंटे ago