समस्तीपुर/सिंघिया : सालेपुर पंचायत के अगरौल गांव में रविवार की रात एक मासूम बच्चे की पानी भरे बाल्टी में डूब जाने से मौत हो गई। मृत मासूम की पहचान गांव के धीरज कुमार के 1 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मां खाना बना रही थी। तभी बच्चा खेलते खेलते पानी से भरे बड़े बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। कुछ समय के बाद जब मां को बच्चे की चहल कदमी नहीं दिखाई दी तो उसने बच्चे की खोज बीन शुरू की तो बच्चा मुंह के बल बाल्टी में गिरा मिला।
जिसे आनन-फानन में बाल्टी से निकाल कर स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मां समेत परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने की सलाह परिजनों को दी। जिसे परिजनों समेत ग्रामीणों ने नकार दिया। उसके उपरांत पुलिस वापस लौट गई।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…