Samastipur

समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा

समस्तीपुर : समस्तीपुर में निर्मित अगरबत्ती से ओमान सुगंधित होगा। कृषि उत्पाद और अगरबत्ती उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बड़ा अवसर सामने आया है। जिले में स्थित समथू फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरदीप कुमार ने मस्कट, ओमान स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत जीवी श्रीनिवास के साथ बैठक की। बैठक को भारतीय निर्यात को मजबूती देने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। निर्यात की संभावनाओं पर गहन चर्चा बैठक के दौरान हुई।

निर्यात कार्य होगा शीघ्र प्रारंभ

अगरबत्ती, ताज़े फल, सब्ज़ियां और मखाना जैसे मूल्यवर्धित भारतीय उत्पादों को ओमान के बाजार में निर्यात करने की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। राजदूत ने निर्यात प्रक्रिया, ओमान के बाज़ार की विशिष्ट आवश्यकताओं और उपलब्ध व्यापारिक अवसरों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने समथू एफपीओ और इससे जुड़ी संस्था मोरंग देश अगरबत्ती के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। राजदूत ने जोर देते हुए कहा कि ओमान में भारतीय कृषि उत्पादों और अगरबत्ती की बढ़ती मांग को देखते हुए इन दोनों संस्थाओं के लिए व्यापक व्यापारिक संभावनाएं मौजूद हैं। निर्यात कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर

इस आधिकारिक दौरे का सबसे महत्वपूर्ण नतीजा रहा कि एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। इस एमओयू के तहत जल्द ही फलों, सब्जियों, मखाना और अगरबत्ती के निर्यात कार्य को ओमान के लिए प्रारंभ किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन भारतीय किसानों, छोटे उद्यमियों और अगरबत्ती निर्माताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सीधे पहुंचने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। हजारों किसानों को वैश्विक मंच मिलेगा।

साबित होगा मील का पत्थर

सीइओ ने कहा कि भारतीय दूतावास द्वारा दिया गया सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा अत्यंत मूल्यवान है। यह समर्थन न केवल उनके संस्थानों को, बल्कि बिहार तथा भारत के हजारों किसानों और उद्यमियों को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने में सहायक होगा। यह पहल भारत और ओमान के बीच कृषि व्यापार और वैल्यू-ऐडेड उत्पादों के निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 मिनट ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

5 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

10 घंटे ago