Samastipur

समस्तीपुर: विवाहित महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद परिजनों ने प्रेमी के घर शव को रख किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा गांव में बुधवार को प्रेमिका की मौत होने पर उसके मायके वालों ने शव को प्रेमी युवक के घर पर रख हंगामा किया। इस दौरान न्याय को लेकर कल्याणपुर पूसा मुख्य सड़क को मधुरापुर टारा के समीप जाम कर दिया। मृतका की पहचान मधुरापुर टारा गांव के वार्ड चार निवासी जगदीश भंडारी के पुत्री दीपा कुमारी (25) के रूप में हुई। वहीं इस मामले को लेकर मृतक लड़की के पिता जगदीश भंडारी ने बताया कि वर्ष 2018 में वे अपनी लड़की दीपा की शादी मुजफ्फरपुर के सरमसपुर गांव में किया था। शादी के 10 दिन के बाद जब मेरी पुत्री अपने मायके आई तो गांव की ही वार्ड 6 निवासी अनुज कुमार मेरी पुत्री को बहला फुसला कर दिल्ली ले भागा।

वहीं उन्होंने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात बताई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच सामाजिक समझौता भी हुआ। उन्होंने बताया कि विगत 10 दिन पूर्व उक्त प्रेमी युवक ने अपने संबंधी के द्वारा मेरी पुत्री को समस्तीपुर स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद मेरी पुत्री के मोबाइल फोन से ही उसके भाई को फोन किया कि आपकी बहन की तबीयत बहुत खराब है आप आकर ले जाइए। यह बात सुनकर उसका भाई समस्तीपुर स्टेशन पहुंचा और अपनी बहन को लेकर अपने घर लाया।

बहन की तबीयत को खराब इलाज के लिए उसे डीएमसीएच दरभंगा ले गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए पटना ले जाने के लिए पैसा का उपाय किया ही जा रहा था। इसी दौरान बुधवार की सुबह दीपा की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार के लोगों ने न्याय पाने को लेकर कल्याणपुर- पूसा मुख सड़क को मथुरापुर टारा के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना पर कल्याणपुर थाना से दरोगा दीपक कुमार झा, हरेंद्र तिवारी, गुड्डू कुमार, अभिजीत कुमार एवं लालू प्रसाद मल्लाह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त करवाया। वही इस मामले में सामाजिक स्तर पर मामला का निपटारा होने की बात परिजनों ने बताई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

53 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

3 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

10 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago