Samastipur

एक बच्चे की मां ससुराल के अन्य युवक के साथ मायके से फरार, मां ने उजियारपुर थाने में की शिकायत

 तस्वीर : सांकेतिक

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपैका गांव स्थित मायके से एक बच्चे की मां अपने ससुराल गांव के ही रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई। इस संबंध में फरार महिला की मां ने उजियारपुर थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। युवती की मां ने कहा है कि गत 7 नवंबर को उसकी विवाहिता पुत्री अपनी एक वर्ष की बच्ची अनुष्का को साथ लेकर अपनी ससुराल वैशाली जिला के देसरी थाना क्षेत्र महनार सुल्तानपुर गांव के युवक दिलीप साह के पुत्र रजनीश कुमार साह के साथ पचपैका गांव मायके पहुंची।

इसके बाद दूसरे दिन यानी 8 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे वह अपने पुराने घर पर गई और जब आधा घंटा के बाद लौटा तो देखा कि घर पर उसकी पुत्री निशु और रजनीश वहां नहीं थी। एक साल की बच्ची को भी वह अपने साथ ले गई। इसके बाद वह महनार सुल्तानपुर गांव जाकर रजनीश के माता-पिता से से घटना के बारे में बताया। इस पर वे लोग अभद्र व्यवहार करके उसे भगा दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि रजनीश ने अपने परिवार के सदस्यों से मिलकर एक साजिश के तहत उसकी विवाहिता पुत्री को गायब कर दिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

9 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

19 घंटे ago