समस्तीपुर : जिले के अधिकांश मतदान केंद्रों पर उन लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी जो अपना मोबाइल लेकर वोट डालने आए थे। कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग कंपार्टमेंट में जाने से पूर्व उनका मोबाइल मतदान कर्मियों की देखरेख में रखे जाने की तात्कालिक व्यवस्था कर दी गई थी परंतु कुछ मतदान केंद्रों पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी, या फिर मतदाता अकेले मोबाइल को छोड़ना नहीं चाह रहे थे। कुछ मतदान केंद्रों पर भवन के बाहर ही मोबाइल छोड़ देने का आदेश वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिया गया।
ऐसी स्थिति में जिन लोगों की जान-पहचान का कोई व्यक्ति नहीं मिला उन्हें मोबाइल रखने वापस घर जाना पड़ा या फिर उन्हें मतदान की इच्छा त्यागनी पड़ी। इसके कारण कुछ लोगों को अपने मताधिकार से वंचित होना पड़ा। इस व्यवस्था को लेकर लोगों ने कहा कि जिनके घर बूथ से दूर हैं, उनके साथ महिला व बच्चे भी हैं तो वे बिना मोबाइल के कैसे आते?
निर्वाचन आयोग को वर्तमान आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि वोटिंग कंपार्टमेंट में जाने से पूर्व मतदाताओं के मोबाइल को सुरक्षित रख लिया जाए। अधिकांश मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता एवं सुरक्षा कर्मियों के बीच इस बात को लेकर बाता – बाती होती रही, परंतु सुरक्षा कर्मियों ने उच्चाधिकारियों का हवाला देकर उनकी बात को खारिज कर दी।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…