Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज स्थित वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने किया निरीक्षण, काउंटिंग तक वज्रगृह को अभेद्य सुरक्षा घेरे में रखने का आदेश

समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान के बाद समस्तीपुर कॉलेज परिसर में बनाए गए वज्रगृह (स्ट्रांग रूम) की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को निरीक्षण किया। यहां ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखा गया है, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वज्रगृह की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, सुरक्षा लॉग बुक और निगरानी व्यवस्था की जांच की। वज्रगृह के मुख्य द्वार पर लगाए गए डबल लॉकिंग सिस्टम और 24 घंटे तैनात सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी का भी उन्होंने गहन परीक्षण किया। डीएम रोशन कुशवाहा ने मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों व सुरक्षा बलों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतगणना की अगली प्रक्रिया पूर्ण होने तक वज्रगृह को अभेद्य सुरक्षा घेरे में रखने का आदेश दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान के बाद ईवीएम समेत सभी चुनावी सामग्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago