Samastipur

समस्तीपुर : अब टैबलेट के जरिए बनेगी विद्यार्थियों की हाजिरी, एजेंसी के माध्यम से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की दैनिक उपस्थिति टैबलेट से बनाई जाएगी। टैबलेट पर यह उपस्थिति ‘फेशियल रिकग्निशन’ बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम के माध्यम से बनेगी। इसकी कवायद जिले में तेज है। इसको लागू करने के लिए एजेंसी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद व शिक्षा विभाग के स्तर से जिम्मेदारी दी गई है।

इस कार्य के लिए खास एजेंसी के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति जिले में की गई है। इसको लेकर डीईओ और डीपीओ को निर्देश दिया गया है, कि वे अपने जिले के लिए प्रतिनियुक्त एजेंसी के कर्मिकों को मुख्यालय या जिलास्तर पर रखने का स्थान सुनिश्चित करें और उनके साथ समन्वय स्थापित कर अपेक्षित कार्रवाई करें।

उन्हें निर्देशित किया गया कि स्कूलों में टैबलेट से छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मालूम हो कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने पहले ही जिले के हर स्कूल को टैबलेट दे दिया है। इससे पहले जो विभाग स्तर से जिले में उपस्थिति की जो व्यवस्था की गई थी, उसमें जिले में सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में ई-शिक्षा कोष एप पर बच्चों का इनरॉलमेंट इंट्री करायी गई थी।

स्कूलों के प्रधानों को कहा गया था, कि डाटा एंट्री का काम पूर्ण हो जाने के बाद विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी ई-शिक्षा कोष एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। यह भी कहा गया था कि पहले से ई-शिक्षा कोष एप के माध्यम से शिक्षकों की केवल उपस्थिति दर्ज की जा रही है। सभी स्कूलों के सभी बच्चों के इनरॉलमेंट की एंट्री की ई-शिक्षा कोष एप पर करने का निर्देश दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

49 मिनट ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

1 घंटा ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

5 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

6 घंटे ago