Samastipur

खरमास के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे चिराग पासवान, नई दलित सेना बनाएंगे अरुण भारती

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अगले साल की शुरुआत में खरमास के बाद बिहार यात्रा निकालेगी। चिराग ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए में प्रचंड जीत के लिए इस यात्रा के जरिए धन्यवाद दिया जाएगा और जनता से संवाद किया जाएगा। उन्होंने नए सिरे से दलित सेना बनाने का भी ऐलान किया। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने अपने जीजा एवं लोजपा-आर के जमुई से सांसद अरुण भारती को दी है।

लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज के तुरंत बाद लोजपा-आर बिहार में धन्यवाद यात्रा निकालेगी। इसके जरिए हम लोग एनडीए की प्रचंड जीत पर जनता को धन्यवाद देंगे।

चिराग ने कहा कि उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के गठन से पहले दलित सेना बनाई थी। अपने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाए कि उनके चाचा ने पार्टी के साथ-साथ दलित सेना को भी हड़प लिया था। इसलिए लोजपा (रामविलास) नए सिरे से दलित सेना का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी अरुण भारती को दी गई है। उनके साथ लोजपा की दलित सेना के लंबे समय प्रदेश अध्यक्ष रहे मंत्री संजय पासवान भी उनके साथ इस पर काम करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

17 मिनट ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

36 मिनट ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

2 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

14 घंटे ago