Samastipur

समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना के बाद जमकर बवाल, पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त, सरकारी पिस्टल गायब, SP भी पहुंचे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसा मोड़ के समीप शनिवार की रात एक ट्रैक्टर ने एक किशोर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर–बहेड़ी मुख्य पथ को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया व पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक पुलिस कर्मी से लाइसेंसी पिस्टल भी छिन लिया गया। देर रात एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान लाइसेंसी हथियार बरामद नहीं हो सका। हालांकि कुछ लोगों को पूछताछ के लिये पुलिस ने उठाया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

मृतक की पहचान मोहिद्दीनपुर पंचायत के एकद्वारी गांव वार्ड संख्या-13 निवासी रघुनाथ सहनी के 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मनीष अपनी बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया। वहीं वाहन समेत पुलिस को सौंप दिया। उग्र लोगों ने हांसा मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर निर्माण, गति सीमा निर्धारण तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ा। सूचना पर मथुरापुर पुलिस पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास कर रहा था मगर कोई बात मानने के लिए तैयार नहीं था।

इस दौरान कुछ लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दिया और एक पुलिस कर्मी का सरकारी पिस्टल छीन लिया। इसके बाद आसपास के कई थानों की पुलिस को बुलानी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि पुलिस को अब तक सरकारी पिस्टल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। वहीं कई लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह लगातार इसकी माॅनिटरिंग कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

33 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago