दलसिंहसराय में पुलिस की पिटाई से जख्मी युवक के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रामपुर जलालपुर में सोमवार की शाम चुनाव ड्यूटी पर आये एक दारोगा की पिटाई से जख्मी ग्रामीण मनीष के पिता चीना दास ने थाने में अज्ञात दारोगा के उपर प्राथमिकी दर्ज करायी है। मनीष को जख्मी करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पीड़ित को मुआवजा एवं आरोपी दारोगा को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ट्रेनिंग कॉलेज चौक के पास बॉस बल्ला लगा कर सड़क जाम भी किया। जाम में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि चौक पर मामूली कहासुनी के बाद आरोपी दारोगा मनीष को जबरन कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल में ले गया जहां उसके साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट की गई।
दलसिंहसराय में चुनाव ड्यूटी पर आए एसआई पर युवक को तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा। रामपुर जलालपुर का मामला।#Samastipur #Dalsinghsarai pic.twitter.com/KdkPcNp1Qb
— Samastipur Town (@samastipurtown) November 3, 2025
बाद में उसे हॉस्टल के तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसके अनुमंडल अस्पताल के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। ग्रामीणों द्वारा किये गये सड़क जिस्म के कारण पतैलिया- दलसिंहसराय पथ पर यातायात करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। जिससे वाहन चालकों के साथ ही अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एवं मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त करा दिया। इस सम्बंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि जख्मी युवक के पिता के आवेदन पर एक अज्ञात एसआई पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विशेष छानबीन कर रही है। दोषी पर समुचित कार्रवाई की जायेगी।

