Samastipur

समस्तीपुर में निर्वाचक सूची अद्यतन पर डीएम रोशन कुशवाहा का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के अद्यतन कार्य में तेजी लाते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है। डीएम ने कहा है कि निर्वाचक सूची की तैयारी के क्रम में प्राप्त प्रपत्र-18 और प्रपत्र-19 को मूल रूप में शनिवार को ही हर हाल में जिला निर्वाचन कार्यालय, समस्तीपुर में जमा कराना अनिवार्य है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं नाम-निर्दिष्ट पदाधिकारियों को चेताया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचक सूची की शुद्धता और समय पर पूरा होना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरा करें। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि निर्वाचक सूची के अद्यतन कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

27 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago