Samastipur

दिल्ली धमाके के बाद समस्तीपुर में भी हाई अलर्ट, आधी रात को जांच के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे SP अरविंद प्रताप सिंह

समस्तीपुर : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए भीषण धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। धमाके में कई लोगों की मौत और घायल होने की सूचना के बीच समस्तीपुर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

सोमवार की देर रात करीब 12 बजे समस्तीपुर रेल मंडल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी अरविंद प्रताप सिंह स्वयं समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों के अंदर तक गहन जांच अभियान का निरीक्षण किया। समस्तीपुर स्टेशन पर यात्रियों के बैग, ट्रॉली और लगेज की हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी। ट्रेनों की सीटों के नीचे, शौचालयों और पेंट्री कार तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्टेशन परिसर में तैनात सुरक्षा बलों को एसपी ने संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है।

इधर एसपी ने सिविल पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि स्टेशन, बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, लावारिस बैग या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी जाए। जिले में चुनावी माहौल को देखते हुए सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी प्रकार की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर रवाना किया जाएगा।

थानेदारों को वाहन जांच तेज करने का आदेश :

एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच चलाने के निर्देश दिए हैं। हाईवे, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा की किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं। संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखे तो तत्काल डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें। सार्वजनिक जगहों पर सतर्क और जिम्मेदार रहें। बता दें की दिल्ली धमाके के बाद समस्तीपुर में बढ़ी सुरक्षा का प्रभाव अब हर प्रमुख स्थान पर दिखने लगा है और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago