समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : बेटी की शहनाई बजने के पहले उठी पिता की अर्थी, कन्यादान करने का सपना संजोये पिता की अर्थी बेटी के डोली से पहले उठी

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर/मोरवा : मन में तमन्ना थी कि बेटी को उपहार स्वरूप बाइक देकर खुशी खुशी विदा करने की। और शादी में आने वाले लोगों का स्वागत करने की लेकिन यह तमन्ना दिल में धरी की धरी रह गई। राजकुमार सहनी दुनिया को अलविदा कह गया। दस दिन पहले ही वह प्रदेश से कमाकर अपने बिटिया की शादी करने के लिए घर आया था। छठ का पर्व मनाने के बाद वह बेटी की शादी की तैयारी में जुट गया था।

इसी क्रम में 30 अक्टूबर को वह बाइक खरीदने गया था। नई बाइक से वह अपने घर खुशी-खुशी लौट रहा था कि इंद्रवाड़ा बांध पर अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दस दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि 4 दिसंबर को इंद्रवारा पंचायत के वार्ड 13 निवासी बैजनाथ सहनी के बेटे राजकुमार साहनी के घर पर उसकी बेटी की शहनाई बजने वाली थी। तिलक दहेज की सारी व्यवस्था हो चुकी थी।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

परिवार की हालत ठीक ठाक नहीं होने की वजह से उसने कई लोगों से पैसे उधार लिये थे और बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए तैयारी कर रहा था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। लाश को पोस्टमार्टम करने के बाद घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृत पिता के शव से लिपटकर बिटिया रो रही थी। उसे क्या मालूम था कि जो बाप उसका कन्यादान करने वाला था उसकी अर्थी उसके डोली उठने से पहले उठेगी। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिटिया की शादी कैसे होगी यह अब बड़ी समस्या बनकर रह गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गई। पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, उमेश साहनी, देबू साहनी आदि ने इस हादसे पर शोक जताया है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150