समस्तीपुर : आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को समस्तीपुर स्थित संत कबीर काॅलेज में मतगणना कर्मियों का सघन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम समेत अन्य मास्टर ट्रेनर मंगलेश कुमार, अंजनी पांडे, लोकाशीष कुमार, मो. नदीम और मनीष चंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।
सभी प्रशिक्षकों ने मतगणना प्रक्रिया के प्रत्येक चरण, नियम एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में 1006 कर्मियों (646 माइक्रो आब्जर्वर और 360 काउंटिंग आब्जर्वर) को जबकि द्वितीय पाली में 855 कर्मियों (398 काउंटिंग सुपरवाइजर और 457 काउंटिंग असिस्टेंट) को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्रों की गणना, प्रपत्र 13ए एवं लिफाफा-ए का मिलान, अवैध मतपत्रों की पहचान, ईवीएम (कंट्रोल यूनिट) से परिणाम दर्ज करने की प्रक्रिया, ईटीबीपीएस प्रणाली और वीवीपैट पर्चियों की गणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से फोकस किया गया। सभी कर्मियों को मतगणना के दौरान अनुशासन बनाए रखने, मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रखने और मतगणना की गोपनीयता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, कुशलता और त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराना था, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनी रहे।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…