Samastipur

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/पूसा : सोशल मीडिया पर लोडेड देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पूसा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में मोरसंड गांव निवासी संतोष राय का पुत्र अभिजीत कुमार उर्फ रिक्की कुमार, चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनहा निवासी मिथलेश राम का पुत्र कृष्ण कुमार, तथा कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पुनास निवासी सतो सहनी का पुत्र रामप्रीत कुमार शामिल हैं।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में अभिजीत हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर उसने समाज में भय और दहशत फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद अभिजीत को उसके घर से गिरफ्तार किया।

जांच के क्रम में पुलिस जब कुशवाहा चौक, सोमनहा पहुंची तो वहां जुआ खेल रहे दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान कृष्ण कुमार के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रामप्रीत कुमार को भी पुनास गांव से दबोच लिया। पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 123/25 दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हथियार की बरामदगी और वीडियो के स्रोत की जांच जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

4 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago