Samastipur

विभूतिपुर के भीम अखाड़ा में जूही ने धनवंतरी को और करण ने गोलू को, चित कर शील्ड पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत स्थित दैंता पोखर भीम अखाड़ा परिसर में सर्व कल्याणी मां दुर्गा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से हुआ। फाइनल मुकाबले में कटिहार के करण पहलवान ने गोरखपुर के गोलू पहलवान को चित कर पुरुष वर्ग की शील्ड पर कब्जा जमाया। वहीं महिला वर्ग में बेगूसराय की जूही पहलवान ने पटना की धनवंतरी पहलवान को हराकर शील्ड अपने नाम की।

विजेता और उपविजेता महिला एवं पुरुष पहलवानों को भाजपा नेता अरविंद कुशवाहा, कमिटी के अध्यक्ष रामनाथ राय, सचिव रंजीत पोद्दार, संयोजक रणवीर कुमार विनोद, कोषाध्यक्ष रंजीत राय, अंजनी कुशवाहा और सतीश झा ने संयुक्त रूप से कप एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

फाइनल से पूर्व कुल 28 जोड़ी पुरुष एवं 6 जोड़ी महिला पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें नेपाल के सुल्तान पहलवान की कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा संतोष पागल (कानपुर), महावीर थापा (नेपाल), लक्की (प्रयागराज), नर्सिंग (गोपालगंज), अमर (नेपाल), राजहरण (गोरखपुर), लक्ष्मण, संतोष, रामप्रवेश, भूरा, धीरेंद्र, विकास, शहाबुद्दीन, रितुराज, कुंदन, दिनेश, सूरज, चन्द्रसेन, दिगंबर, मस्ताना, उत्तम, सोनू, एहसान, प्रियंका, साध्वी, और आरती जैसे पहलवानों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडली की भूमिका कमल पहलवान और रामप्रीत पहलवान ने निभाई। वहीं दर्शकों के बीच रोमांच बनाए रखने के लिए अमर चौधरी और मनोरंजन प्रसाद मिश्र ने आंखों देखा हाल सुनाया। मौके पर स्थानीय विधायक अजय कुमार, समाजसेवी राजीव कुमार रंजन, मेला कमिटी के अध्यक्ष रामप्रवेश राय, मंटून राय, संतोष कुमार, शिलवंत राय समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शकों ने शिरकत की और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

2 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

11 घंटे ago