Samastipur

शिवाजीनगर में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौ’त, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत भटौरा पंचायत के श्रीरामपुर गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरा मोहन पंचायत के दुबेपुर गांव निवासी 70 वर्षीय राम रटन मंडल के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री थे और हाल ही में अपनी पत्नी को खो चुके थे। परिजनों के अनुसार राम रटन मंडल भटौरा गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से साइकिल से घर लौटते समय श्रीरामपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत शिवाजीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर सुभाष ने उन्हें दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

राम रटन मंडल अपने पीछे तीन पुत्र कैलाश मंडल, जय प्रकाश मंडल और कौशल मंडल का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राम रटन मंडल एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। पत्नी की मौत के बाद वह काफी टूट गए थे, लेकिन परिवार के लिए काम करते रहे।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी बाइक सवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

1 घंटा ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

10 घंटे ago