Samastipur

विभूतिपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात, नवविवाहिता से बदमाशों ने पिस्टल के बल पर जेवरात लूटे

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कॉलेज के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने ऑटो सवार एक नवविवाहिता से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पिता के साथ माधोपुर स्थित ससुराल जा रही थी। इसी दौरान कॉलेज के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ऑटो को घेरकर रोक लिया।

बदमाशों ने महिला को पिस्टल के बल पर धमकाते हुए उसके गहने उतरवा लिए। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। लूटपाट के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

3 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

7 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

12 घंटे ago