Samastipur

समस्तीपुर: छठ के बाद दिल्ली लौटना यात्रियों के लिए मुश्किल, ट्रेनें फुल जबकी हवाई किराया काफी महंगा

समस्तीपुर : छठ पर्व के बाद अगर यात्री आसानी से दिल्ली लौटने की चाहत कर रहे हैं तो यह बेकार साबित होगा। रेलवे की ओर से ट्रेन दी जा रही है मगर ट्रेन फुल होती जा रही है। स्थिति ऐसी है कि छठ पर्व के बाद दिल्ली लौटना किसी भी ट्रेन में नामुमकिन है। खासकर यात्रियों ने अगर पहले आरक्षण नहीं कराया है तो अब आरक्षण मिलना संभव नहीं है। समस्तीपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं है।

आगामी 2 नवंबर तक सभी ट्रेनों का हाल एक जैसा है। इसके बाद अगर दिल्ली जाने की चाह है तो सिर्फ हसनपुर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन में ही यात्रियों को टिकट मिल पा रही है। जहां ट्रेन फुल हो चुकी है, वहीं दरभंगा से दिल्ली की हवाई जहाज के उड़ानों की कीमत भी आकाश छू रही है। सामान्य श्रेणी में भी 20 हजार से ऊपर हवाई किराया पहुंच गया है। ऐसे में यात्रियों को पर्व के बाद काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फिलहाल अब स्पेशल ट्रेन भी भर चुकी है। ऐसे में हालात और भी यात्रियों के पहुंच से बाहर है।

ट्रेनों का ऐसा है हाल 04057 हसनपुर-नई दिल्ली वेटिंग, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस स्लीपर, थर्ड इकोनामी, सेकंड एसी उपलब्ध नहीं, 02569 दरभंगा क्लोन वेटिंग, 0449 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल वेटिंग, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस स्लीपर 3 इकोनामी सेकंड एसी उपलब्ध नहीं, 12553 वैशाली एक्सप्रेस स्लीपर, इकोनामी उपलब्ध नहीं, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी उपलब्ध नहीं है। गरीब रथ एक्सप्रेस वेटिंग, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस स्लीपर उपलब्ध नहीं है। अवध-असम में सामान्य टिकट समाप्त, राजधानी एक्सप्रेस का यही हाल है। बाकी श्रेणी में वेटिंग टिकट की स्थिति में जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

4 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

5 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

6 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago