Samastipur

समस्तीपुर SP ने क्राइम मीटिंग में चुनाव शांति व निष्पक्षता पर दिया जोर; फरार आरोपियों, वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये थानाध्यक्षों को दिया निर्देश

समस्तीपुर : विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टरों और थानाध्यक्षों की मासिक क्राइम मीटिंग सह निर्देशात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सोमवार से आचार संहिता प्रभावी हो गई है, ऐसे में सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में राजनीतिक दलों से संबंधित सभी बैनर, पोस्टर, झंडे और होर्डिंग्स तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चेकपोस्ट और नाके बनाए गए हैं, जहां सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से सीमावर्ती थानों को निर्देश दिया गया है कि शराब तस्करी की अवैध ढुलाई पर निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 30 स्थायी चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जबकि आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या और भी बढ़ाई जाएगी।

बैठक में एसपी ने बताया कि अब तक जिले में 128 लोगों पर सीसीए के तहत और 10 हजार 238 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, 20 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल जिले को मिल चुकी है, जबकि अन्य 20 कंपनी फोर्स शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। एसपी ने बताया कि जिले में गुंडा पंजी में दर्ज सभी व्यक्तियों की गतिविधियों पर पिछले एक महीने से सतत निगरानी रखी जा रही है और आगामी दिनों में उन पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। फरार आरोपितों, वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानाध्यक्षों को अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं और अनुसंधानकर्ताओं के साथ नियमित बैठक कर मामलों की मॉनिटरिंग करें। यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर एसपी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जाए तथा सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि सीएपीएफ बलों के साथ समन्वय बनाते हुए नियमित फ्लैग मार्च और संयुक्त छापेमारी अभियान चलाए जाएं, ताकि चुनावी माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बना रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आचार संहिता उल्लंघन की किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाए। निष्पक्षता और पारदर्शिता हमारी पहली प्राथमिकता है। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago