Samastipur

सरायरंजन में गीदड़ के काटने से दर्जन भर लोग घायल, श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी शुरू नहीं होने के कारण पटना रेफर

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत अंतर्गत चकअहलेदाद वार्ड संख्या-13 एवं चकवा गांव में गीदड़ का आतंक जारी है। पिछले दिनों गीदड़ के काटने से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में चकअहलेदाद वार्ड संख्या-13 निवासी राम दयाल महतो, शंकर महतो, उस्मान अंसारी एवं चकवा गांव के बिरजू महतो की पत्नी पूनम देवी सहित 12 लोगों के नाम शामिल हैं।

घायलों में आधा दर्जन लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात पटना रेफर किया गया है। इसके अलावा गीदड़ के हमले में एक दर्जन मवेशी भी घायल हुए हैं। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। इधर,गीदड़ के अचानक हमले से ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। वहीं सीएचसी सरायरंजन एवं श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में क्षोभ भी देखा जा रहा है।

लोगों ने बताया की मंगलवार की शाम में एक पागल गीदड़ कहीं से दौड़ते हुए आया और जो लोग सामने मिलते गये उसे काटते हुए आगे निकल गया। लोगों ने बताया की श्री राम जानकी मेडिकल अस्पताल में अगर एमरजेंसी इलाज चालू रहता तो आज इलाज के लिए पटना नहीं जाना पड़ता।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

7 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

8 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

13 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

15 घंटे ago