Samastipur

समस्तीपुर में नीतीश कुमार की आज दो जनसभाएं, पहली मोरवा और दूसरी वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में, JDU प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट 

समस्तीपुर : बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज समस्तीपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा मोरवा विधानसभा क्षेत्र के निकासपुर में है। यहां रामजी राय कॉलेज के खेल मैदान में पंडाल बनाया गया है। जहां जदयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद के पक्ष में जनता से वोट अपील करेंगे।

विद्यासागर निषाद मोरवा सीट से दूसरी बार जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में विद्यासागर निषाद राष्ट्रीय जनता दल के रणविजय साहू से चुनाव हार गए थे। जदयू ने लगातार दूसरी बार विद्यासागर पर भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूसरी सभा वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के शिवाजी नगर हाई स्कूल मैदान में होगी। यहां से जदयू ने निवर्तमान विधायक अशोक कुमार के बेटे मांजरीक मृणाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। जनसभा में नीतीश कुमार मांजरीक मृणाल के लिए वोट की अपील करेंगे। मांजरीक मृणाल मैकेनिकल इंजीनियर साइंटिस्ट हैं। वे नौकरी से रिजाइन देने के बाद पिता की सीट पर राजनीतिक डेब्यू कर रहे हैं। 36 साल के मांजरीक मृणाल राजनीति में हाथ आजमाने से पहले अमेरिका में काम करते थे। उनकी पत्नी भी इंजीनियर हैं। उनके साथ अमेरिका में काम करती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

23 मिनट ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

35 मिनट ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

11 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

11 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

12 घंटे ago