Samastipur

बदसलूकी के विरोध में दीपावली से पहले सफाईकर्मी हड़ताल पर, ठेला और ट्रैक्टर में कचरा भरकर कार्यालय के गेट पर फेंककर जताया विरोध

समस्तीपुर/ताजपुर : नगर परिषद ताजपुर के सफाईकर्मी रविवार को हड़ताल पर चले गए, जिससे पूरे शहर में सफाई कार्य ठप हो गया। दीपावली से पहले सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता थी, लेकिन हड़ताल के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को सफाई कार्य के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी सब्जी मंडी स्थित पोखर क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा सुपरवाइजर और कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया।

नाराज सफाईकर्मियों ने ठेला और ट्रैक्टर में भरे कचरे को नगर परिषद कार्यालय के गेट पर फेंककर विरोध जताया। कर्मियों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी। बताया जाता है कि कार्यपालक पदाधिकारी पूर्व में भी ताजपुर नगर परिषद में कार्य कर चुके हैं और उस दौरान भी सफाईकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बनी थी। करीब पंद्रह दिन पूर्व कुछ वार्ड पार्षदों के साथ भी उनके विवाद की बात सामने आई थी, जिसके बाद पार्षदों ने भी कार्यालय गेट पर प्रदर्शन किया था।

सफाई एजेंसी के संचालक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और कर्मियों से बातचीत की जा रही है। वहीं, स्वच्छता प्रबंधक मिथुन कुमार ने बताया कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए संवाद चल रहा है। दूसरी ओर, कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मोतीपुर सब्जी मंडी स्थित छठियारी पोखर निरीक्षण के दौरान सफाई में कमी पाए जाने पर कर्मियों को केवल फटकार लगाई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

1 घंटा ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

2 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

7 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

9 घंटे ago