Samastipur

मुसरीघरारी में पिस्टल के बल पर व्यवसायी से 42 हजार रुपए लूटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर बांदे मुख्य पथ के मध्य शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक मटन व्यवसायी से 42 हजार रुपए लूट लिये। घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने मटन व्यवसायी को पिस्तौल से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लूट के शिकार व्यवसायी की पहचान बंगड़ा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी सजलूम खुरैशी के पुत्र मोहम्मद साहब के रूप में की गई है।

इस घटना को लेकर जख्मी व्यवसायी द्वारा मुसरीघरारी थाने में एक आवेदन दिया गया है। घटना के संबंध में उक्त व्यवसायी ने बताया कि वे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांदे गांव में अपनी मटन की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को वे अपनी बाइक पर सवार होकर दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। उनकी जेब में 42 हजार रुपए थे। गंगापुर चौक से जब वे उत्तर दिशा में बांदे की ओर जाने लगे तो इसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। सुनसान सड़क से गुजरते ही बाइक सवार बदमाशों ने पैर से धक्का देकर उनकी बाइक को गिरा दिया। फिर उनसे रुपए की मांग करने लगे।

इसका विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल की बट से मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। इसके बाद जब अपराधियों ने उन पर फायरिंग करना चाहा तो उन्होंने अपनी जेब से 42 हजार रुपए निकाल कर उनके हाथ में थमा दिए। रुपए के मिलते ही बाइक सवार दोनों अपराधी पुनः गंगापुर चौक की ओर भाग निकले। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया की लूट की घटना के लेकर आवेदन दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

3 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

4 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

10 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

11 घंटे ago