Samastipur

समस्तीपुर में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के लगे नारे, स्थानीय BJP सांसद नित्यानंद राय व RJD विधायक रणविजय साहू का फूंका पूतला

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वाला गांव में सड़क खराब होने की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाते हुए स्थानीय बीजेपी सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्थानीय मोरवा से राजद विधायक रणविजय साहू का पुतला फूंका।

ग्रामीणों का कहना है कि 1996 में NH 28 से पूर्व सांसद अजीत मेहता के घर तक लगभग 600 मीटर सड़क का निर्माण हुआ था। यह सड़क करीब 100 घरों के 1000 लोगों के लिए महत्वपूर्ण थी, लेकिन समय के साथ यह पूरी तरह जर्जर हो गई है। खासकर बरसात में लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है।

विरोध प्रदर्शन में गांव की महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए पटना ग्रामीण कार्य विभाग में अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। टेंडर और संवेदक चयन के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

14 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

18 घंटे ago