Samastipur

NDA में सीट शेयरिंग से पहले मचा घमासान, मांझी की पार्टी ने मोरवा से JDU के पूर्व विधायक पर लगाये भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : NDA के बीच सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता बीके सिंह ने समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा सीट से नामांकन की घोषणा कर दी है। बीके सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को मैं मोरवा विधानसभा से बतौर NDA प्रत्याशी के रूप में नाॅमिनेशन करूंगा, इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी से मुझे अनुमति मिल चुकी है।

इसके साथ ही उन्होंने जदयू के पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति का मामला भी उठाया है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यहां से जदयू के पूर्व विधायक रहे विद्यासागर निषाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कई कागजात भी पेश किए।

उन्होंने कहा कि विद्यासागर निषाद ने साल 2015 में चुनाव आयोग के सामने जो हलफनामा दायर किया था, उसमें अपनी संपत्ति 4 लाख रुपए नगद बताई थी, लेकिन पांच साल बाद यानी 2020 में जब उन्होंने चुनाव के दौरान हलफनामा दायर किया, उसमें उनके बैंक अकाउंट में करीब 68 लाख के अलावा 70 से अधिक जमीन की रजिस्ट्री दिखाई गई थी।

बीके सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक की संपत्ति 50 करोड़ से अधिक की हो गई है, आखिर उनके पास इतना पैसा कहां से आया। बीके सिंह ने दावा किया कि विद्यासागर के भ्रष्टाचार के कारण ही पिछली बार के विधानसभा चुनाव में मोरवा की जनता ने उन्हें चुनाव हराया था। हम पार्टी के नेता ने ये भी कहा कि इस बार जदयू विद्यासागर को टिकट नहीं दे रही है, इसलिए मैं मोरवा विधानसभा सीट से NDA प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व विधायक के काले कारनामों की जानकारी और सभी कागजात जांच एजेंसियों को भेज चुका हूं और इसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भेजी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

16 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

42 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago