समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक के पास स्थित नरुई पोखर में रविवार को एक युवक का उपलाता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दशहरा पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी संजय राय के पुत्र ऋतिक कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, ऋतिक 16 अक्टूबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
इधर रविवार की सुबह पंचायत के मुखिया श्रवण साह को किसी ने पोखर में एक युवक का शव दिखने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुखिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान ऋतिक के रूप में की गई, जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…
समस्तीपुर : देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही साइबर ठगी की राशि बिहार में…