Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में दीपावली महोत्सव व छठ महापर्व महोत्सव आयोजित

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल, सतमलपुर, दलसिंहसराय व काशीपुर में दीपावली महोत्सव व छठ महापर्व महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिका विभा ने किया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को पर्व के महत्व से अवगत कराया। दीपावली के महत्व को बताते हुए बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शाया कि दीपावली पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।

छात्र-छात्राओं ने मिलकर नृत्य, नाटक और लोक गीत के माध्यम से बताया कि छठी मैया की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते है। छठ पूजा के बाद तुलसी, आंवला, गौ माता की पूजा की गई। इस कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने बताया कि हमारी पीढ़ी-दर-पीढ़ी छठ पर्व के बाद तुलसी, आंवला और गौ माता की पूजा करती आ रही है। इसको करने से जीवन में सौभाग्य खुशहाली और विद्या-धन की प्राप्ति होती है।

इस कार्यक्रम की मुख्य भूमिका कनक और खुशी की रही। जिन्होंने अपने मार्गदर्शन से बच्चों के द्वारा शानदार प्रदर्शन करवाया। मौके पर प्रबंधक निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने कहा कि कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज छठी मैया धरती पर उतर आई है। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि सचमुच विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों गुणवत्ता से परिपूर्ण है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 घंटा ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

7 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

10 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

10 घंटे ago