Samastipur

समस्तीपुर में वोटिंग अवेयरनेस के लिए फ्लैश मॉब का आयोजन, जिला प्रशासन की अनोखी पहल से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर, युवाओं ने दिया मतदान का संदेश

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक आकर्षक फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। ऐसे रचनात्मक आयोजन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में प्रभावी सिद्ध होते हैं।”फ्लैश मॉब में प्रस्तुत “वोटिंग अवेयरनेस सॉन्ग” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह गीत जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार रॉय और अनुज सिंहा की आवाज़ में तैयार किया गया है, जिसका उपयोग निर्वाचन प्रचार में किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, विशेषकर शिक्षा देवरे के किड्स एंड मॉम एकेडमी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और नारे के माध्यम से बच्चों ने मतदान के महत्व पर संदेश दिया।

जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार रॉय ने कहा “अगर बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, तो हर नागरिक को मतदान करना चाहिए।”फ्लैश मॉब में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन समस्तीपुर का यह अभिनव प्रयास मतदान को सुगम, समावेशी और प्रेरणादायी बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago