Samastipur

समस्तीपुर में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SPG और जिला प्रशासन ने संभाली कमान

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अक्टूबर को प्रस्तावित समस्तीपुर आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन से लेकर एनडीए घटक दलों तक, सभी स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कई स्तर पर की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की सभा शहर से सटे दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित होगी। इसके मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों ने बुधवार को स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ मिलकर सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों को घेराबंदी कर सुरक्षित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए करीब तीन से चार दर्जन से अधिक वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जिला मुख्यालय में विशेष रूप से तैनात किया गया है, जिसमें कई आईपीएस व आईएएस रैंक के अधिकारी हैं। वहीं सैकड़ों पुलिस जवान व केंद्रीय पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर दुधपुरा सभा स्थल के निकट व जीकेपीडी काॅलेज के पास अस्थायी तीन-तीन हेलिपैड बनाए गए हैं, जिनमें से एक पर प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा, जबकि अन्य पर एसपीजी और अन्य सुरक्षा बलों के विमानों की लैंडिंग होगी।

कर्पूरीग्राम में माल्यार्पण के बाद सभा स्थल की ओर रवाना होंगे पीएम :

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से कर्पूरी ग्राम स्थित जीकेपीडी काॅलेज परिसर पहुंचेंगे, जहां वे कर्पूरी ठाकुर के सांकेतिक झोपड़ी घुमने के बाद स्मृति भवन पर जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से दुधपुरा सभा स्थल पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि यह भी बताया गया है कि वह स्मृति भवन से जीकेपीडी काॅलेज जा सकते हैं जहां से वह हेलीकॉप्टर से दुधपुरा पहुंच सकते हैं। इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी गयी है। जनसभा के उपरांत वे दुधपुरा में ही हेलीपैड से बेगूसराय के लिये निकल जाएंगे।

सुरक्षा घेरा मजबूत, आसपास के जिलों से बुलाई गई अतिरिक्त पुलिस बल :

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए समस्तीपुर सहित दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। इसके अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

भव्य तैयारी में जुटा प्रशासन और एनडीए गठबंधन :

प्रधानमंत्री मोदी की यह सभा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए का एक बड़ा चुनावी शो माना जा रहा है। भाजपा, जदयू और अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता मैदान को सजाने और जनसैलाब जुटाने में जुटे हैं।

PM मोदी के समस्तीपुर दौरे को लेकर एयरफोर्स के हेलिकाप्टर द्वारा लिया गया हेलीपैड का जायजा, देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

41 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

53 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago