Samastipur

समस्तीपुर : दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों का दमखम, नेपाल से लेकर पंजाब तक के पहलवानों ने दिखाया कौशल

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर प्रखंड के आरजेएसटी प्लस टू उच्च विद्यालय, रासपुर पतसिया के मैदान में बुधवार को शुरू हुए चार दिवसीय अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने पारंपरिक कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। देश-विदेश से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में नेपाल के बादल थापा व प्रियांशु, बनारस के प्रमोद व करण, गाजीपुर के गुलजार, अजय, भोला, सुमन कुमार, अतिश, अजित, लक्खा, कानपुर के उदय, मेरठ के पविर, उपेंद्र, शिवशंकर, पंजाब के मनप्रीत, शाहिद, भोला, गोरखपुर के राहुल, मुरारी, मौसम अली, किशुन, कन्हैया, सुजीत, अतिश, अंजीता, मनीत, किशुन और मंगल पहलवान ने अपनी-अपनी कुश्तियां जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

गुरुवार को विभिन्न भार वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें ये पहलवान एक-दूसरे के खिलाफ जोर-आजमाइश करेंगे।निर्णायक की भूमिका राणा पंकज सिंह और राणा राजनीती सिंह ने निभाई, जबकि आंखों देखा हाल राणा अजय सिंह और राणा दर्शन सिंह ने सुनाया। लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष राणा संत सिंह, सचिव राणा दीनदयाल सिंह और कोषाध्यक्ष राणा देवानंद सिंह ने बताया कि यह दंगल प्रतियोगिता बीते 70 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जो स्थानीय खेल परंपरा और सौहार्द का प्रतीक है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago