Samastipur

समस्तीपुर में PM मोदी जननायक की स्मृतियों से होंगे रूबरू, 1962 में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी यहां आए थे

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर जिले के ऐतिहासिक कर्पूरीग्राम पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि में प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

कर्पूरी ठाकुर के पुत्र एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री का कर्पूरीग्राम आगमन पूरे गांव और परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने याद दिलाया कि 1962 में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी यहां आए थे। उस समय बिड़ला ने उनके लिए मात्र 37 दिनों में एक मकान बनवाया था, जहां वे एक रात ठहरे थे। 63 साल बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्पूरीग्राम आगमन ऐतिहासिक क्षण है। रामनाथ ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर मिथिलांचल का द्वार है और प्रधानमंत्री का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार किया जाएगा। उनके लिए पारंपरिक मिथिलांचल के व्यंजन जैसे बचका, दही-चूड़ा, भात, दाल, तरकारी, दाल पूरी और मखाना की खीर तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्मृति भवन, हवाई अड्डा मैदान और जननायक की झोपड़ी सहित सभी स्थलों की साफ-सफाई और व्यवस्था की निगरानी स्वयं वे कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्पूरीग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन की झलकियों को देखेंगे। प्रदर्शनी में उनके सादगीपूर्ण जीवन को दर्शाया जाएगा जिसमें उनकी झोपड़ी, चूल्हा, कोठी, सिलौटी पर मसाला पीसते दृश्य और दैनिक जीवन की अन्य वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी आने वाले लोगों को कर्पूरी ठाकुर के सादगी और संघर्ष से प्रेरित जीवन से परिचित कराएगी। प्रधानमंत्री यहां स्मृति भवन में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और इसके बाद दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसपीजी और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया है। कर्पूरीग्राम में प्रधानमंत्री की यह यात्रा न केवल चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जननायक के सादगी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के आदर्शों को स्मरण करने का भी अवसर बनेगी।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रूट डाइवर्ट, आमलोगों के आवागमन पर रहेगी निगरानी; VIP, सामान्य व सरकारी वाहनों के लिये अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाया गया

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SPG और जिला प्रशासन ने संभाली कमान

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago