Samastipur

समस्तीपुर में पहुँचे व्यय प्रेक्षक, चुनावी व्ययों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे निर्वाचन व्ययों के अवलोकन को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा समस्तीपुर जिले में दो व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इनमें आईआरएस कस्टम व उत्पाद के बी. विजय व आईआरएस आईटी के धीरज कुमार बघेल शामिल हैं।

दोनों व्यय प्रेक्षक 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही समस्तीपुर पहुंच चुके हैं। बी. विजय को जिले के पाँच विधानसभा क्षेत्रों एवं धीरज कुमार बघेल को शेष पाँच विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिसूचित किया गया है।

व्यय प्रेक्षकों द्वारा शुक्रवार को पूसा स्थित गेस्ट हाउस में क्रमशः बैंक अधिकारियों के साथ संध्या 4 बजे एवं सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ संध्या 5 बजे प्रारंभिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यय प्रेक्षकों ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान संदेहास्पद वित्तीय लेन-देन पर विशेष निगरानी रखी जाए। बैंकों में दस लाख रुपये से अधिक नकद जमा या निकासी की सूचना प्रतिदिन आयकर विभाग के नोडल अधिकारी को प्रेषित करने तथा ऐसे सभी संदेहास्पद आरटीजीएस लेन-देन की रिपोर्ट संबंधित एजेंसी को भेजने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, सभी सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्देशित किया गया कि स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़नदस्ता दल की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से नकद राशि, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तु अथवा अन्य उपहार वितरण की किसी भी सूचना पर तत्क्षण कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त शनिवार को दोनों व्यय प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट स्थित अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषांग के कार्यों की समीक्षा की एवं सभी निगरानी दलों की रिपोर्ट प्राप्त की। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग कृष्णा मोहन सिंह ने प्रेक्षकों को अवगत कराया कि सभी टीमें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यरत हैं तथा प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।

व्यय प्रेक्षकों ने निर्देश दिया कि कॉल सेंटर में कार्यरत पदाधिकारी सभी कॉल का विस्तृत ब्यौरा संधारित करें। साथ ही, अभ्यर्थियों के लेखा परीक्षण हेतु तिथि शीघ्र निर्धारित कर सभी अभ्यर्थियों को सूचना ससमय भेजी जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago